छत्तीसगढ़ कुष्ठ सेवाएँ कर्मचारी संघ के आव्हान पर स्वास्थ्य विभाग में कुष्ठ रोगियों सेवा करने वाले शासकीय कर्मचारी 23 वर्षो से लम्बित पदोंनति और वेतनमान में सुधार की 2 सूत्रीय मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 03 अक्टूबर को राज्य में सभी सम्भाग मुख्यालय में प्रदर्शन कर आयुक्त को मुख्यमंत्री नाम ज्ञापन देकर को मांग पूरी करने का आग्रह किया है। रायपुर में अश्वनी चेलक व सतीश तिवारी, बिलासपुर में अविनाश शर्मा, दुर्ग में सुनील गुप्ता, जगदलपुर में आर टी माली तथा अम्बिकापुर सिदार के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया.उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में संघ के प्रांताध्यक्ष चितरंजन शाहा ने दी है। जारी विज्ञप्ति में संघ के प्रांताध्यक्ष चितरंजन शाहा ने आगे बताया है कि मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य अलग बनने के बाद कुष्ठ रोगियों की निरंतर सेवा करने वाले कर्मचारियों की सरकार की उपेक्षा से दुःखी और आक्रोशित है। 23 वर्षो से ध्यान आकर्षित करने आ रहे हैं हर स्तर छोटे- बड़े अधिकारी सहमत होकर भी समस्या के निदान में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। कर्मचारी बिना पदोंनति लगातार रिटायर हो रहे हैं। नियम विपरीत पदोंनति के पदों को डाइंग केडर घोषित कर दिया गया है। इसी तरह वेतन विसंगति के सुधार के मामले में भी स्वास्थ्य संचालनालय के प्रस्ताव गत दो वर्षो से अनिर्णित मंत्रालय में लम्बित है। कर्मचारी संघ 23 वर्षो से महात्मा गांधी जी के जयंती 02 अक्टूबर और पुण्य तिथि 30 जनवरी को धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन, चर्चा के माध्यम से सरकार ध्यान आकर्षित करता है, परंतु सरकार केवल कोरा आश्वासन देकर कर्मचरियों के साथ अन्याय कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930