मध्यप्रदेश में हत्या कर बीते 13 साल से नाम और हुलिया बदलकर रायपुर में फरारी काट रहे आरोपी को पुलिस ने पकडऩे में कामयाबी पाई है। रायपुर क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी मनोज सिंह को पकडऩे के बाद मध्यप्रदेश पुलिस को जानकारी दी है। आरोपी के खिलाफ हत्या, बलवा, हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच के सघन चेकिंग अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हत्या कर बीते 13 सालों से रायपुर के अलग-अलग स्थानों में रह रहे आरोपी मनोज सिंह को टिकरापारा इलाके से धर दबोचा. क्राइम ब्रांच प्रभारी गिरीश तिवारी ने बताया कि आरोपी वर्ष 2010 में सिंघरौली में हत्या करने के बाद फऱार चल रहा था. मध्यप्रदेश पुलिस को आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : मध्यप्रदेश में हत्या कर छत्तीसगढ़ में फरारी काट रहा आरोपी गिरफ्तार…नाम और हुलिया बदलकर 13 साल तक राजधानी में रह रहा था…
Related Posts
Add A Comment


















