रायपुर। आईसीआईसीआई बैंक छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के कोविड अस्पतालों के लिए 100 ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को बैंक के अधिकारियों ने आज सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में ये डिस्पेंसर सौंपे। प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में बैंक द्वारा ये डिस्पेंसर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही बैंक द्वारा 500 लीटर सेनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया है। कोविड-19 के संभावित मरीजों से जांच के लिए सैंपल संकलित करने आईसीआईसीआई बैंक द्वारा रायगढ़ जिला प्रशासन को सैंपल कलेक्शन वैन भी दिया गया है। बार-बार पीपीई किट बदले बिना इस वैन से दो लैब तकनीशियनों द्वारा सुरक्षित तरीके से सैंपल संकलित किए जा सकते हैं। प्रदेश भर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों के लिए भी बैंक द्वारा 100 ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर और 250 लीटर सेनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कोविड-19 से लड़ाई में इस सहयोग के लिए आईसीआईसीआई बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930