बलरामपुर। देश की राजधानी दिल्ली में गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का निवासी संदिग्ध आतंकी अबु युसुफ उर्फ मुस्तकीम को अमीर बनने की चाहत ने उसे आतंक का खूखार अपराधी बना दिया। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बढया भैसाही गांव निवासी संदिग्ध आतंकवादी अबु युसुफ उर्फ मुस्तकीम को दौलत की हवस ने एक आतंकी बना दिया। उतरौला बस्ती मार्ग पर बसा बढया भैसाही गाँव की आबादी करीब तीन हजार है। अबु युसुफ उर्फ मुस्तकीम के कृत्य ने इस गांव को एकाएक सुर्खियों में ला दिया। उसके राष्ट्र विरोधी कारनामे को सुनकर पूरा गांव खौफजदा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार चार भाई और चार बहनों में सबसे बड़ा अबु युसुफ है। जिसे गांव मे मुस्तकीम के नाम से जाना जाता है। उसके पिता मोहम्मद कफील के नाम गांव मे करीब 25 बीघा खेत है। उसका मन शुरू से खेती बाड़ी में नही रमा और अधिक दौलत कमाने की इच्छा उसको राष्ट्र विरोधी संगठनो का सदस्य बना दिया। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031