दक्षिण पश्चिमी मानसून की प्रदेश से अब मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष भाग, पूर्वी मध्य प्रदेश के शेष भाग, बिहार के कुछ भाग, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ भाग तथा मध्य अरब सागर के कुछ भाग के लिए अनुकूल परिस्थिति बनी हुई है।
अब प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। सोमवार को राजधानी का मौसम मुख्यत: साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
रविवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। वहीं, मनोरा सहित एक दो स्थानों में हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस कोरिया में दर्ज किया गया।
यह बन रहा है सिस्टम
वैसे तो दक्षिण पश्चिमी मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं, इसके बावजूद एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ के मध्य भाग से दक्षिण तमिलनाडु तक तेलंगाना एवं आंतरिक कर्नाटक होते हुए समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की विशेष संभावना नहीं है।
औसत तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा
मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार अक्टूबर के समय पिछले तीस वर्षों की तुलना में राजधानी सहित कई अन्य क्षेत्रों का अधिकतम तापमान छह डिग्री तक ज्यादा है। जिसमें राजनांदगांव का औसत अधिकतम तापमान छह डिग्री, रायपुर, जगदलपुर व पेंड्रा रोड का तापमान सामान्य से तीन डिग्री, जबकि दुर्ग का दो और बिलासपुर का एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
छत्तीसगढ़ : अगले पांच दिनों तक मौसम में नहीं होगा बदलाव…ऐसे ही रहेगा तापमान
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













