महाराष्ट्र के महाड शहर के काजलपुरा इलाके में 5 मंजिला इमारत सोमवार की शाम 7 बजे ढह गई। इस इमारत में करीब 45 से 47 फ्लैट थे। घटना में करीब 70 से 80 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 15 लोगों को जख्मी हालात में बाहर निकाला गया है और उनका इलाज जारी है. राहत कार्य के लिए पुणे से एनडीआरएफ की टीम को भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह इमारत 10 से 12 साल पहले बनी थी। रायगड़ डीएम निधि चौधरी ने बताया कि 5 मंजिला इमारत थी जिसमें से 3 मंजिल गिरी हैं। पुणे से एनडीआरएफ की तीन टीमें रवाना हुई हैं। राहत कार्य में 2-2.5 घंटे लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि 50-70 लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। बिल्डिंग के बाहर भी 40-50 लोग थे। जांच के बाद पता चलेगा कि बिल्डिंग गिरने का क्या कारण है। (एजेंसी)
बिग ब्रेकिंग: महाराष्ट में बड़ा हादसा…पांच मंजिला इमारत गिरी, कईयों के दबे होने की आशंका…
Related Posts
Add A Comment


















