Saturday, August 9

किसी भी कपल्स के लिए ब्रेकअप का दौर सबसे मुश्किल होता है। क्योंकि कपल के लिए एक दूसरे के बिना रहने में काफी मुश्किलें होती हैं। वहीं कई ऐसी चीजें होती हैं, जो पार्टनर की याद दिलाता है। अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए वह अक्सर ऐसे रुटीन में ढल जाते हैं। जिससे बाहर निकलने में कई बार काफी समय लग जाता है। ब्रेकअप के दर्द से निकलने के लिए अधिकतर लोग खुद को व्यस्त रखने का प्रयास करते हैं। वहीं कुछ लोग अकेले रहना पसंद करते हैं। कई लोग अपने एक्स पर 24 घंटे नजर बनाए रहते हैं, यानी की उनको स्टॉक करने लगते हैं। क्योंकि वह जानना चाहते हैं कि उनका पार्टनर ब्रेकअप के बाद क्या कर रहा है, या वह खुश है कि नहीं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि ब्रेकअप के बाद एक्स पार्टनर क्या-क्या कर सकते हैं। इसलिए आपको अपने पार्टनर के इन कामों से सतर्क रहने की जरूरत है।
पार्टनर के बारे में जानने की कोशिश
ब्रेकअप के बाद अधिकतर कपल अपने पार्टनर के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं। जैसे कि वह क्या कर रहा है, या ब्रेकअप के बाद वह खुश हैं, या वह किसी नए रिश्ते में तो नहीं आ गए। ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग अपने पार्टनर के बारे में जानकारी रखना चाहते हैं।
सोशल मीडिया के जरिए स्टॉक करना
ब्रेकअप के बाद पार्टनर के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए लोग अक्सर अपने एक्स का सोशल मीडिया अकाउंट चेक करते हैं। या फिर दोस्तों के सोशल मीडिया अकाउंट को स्टॉक करते हैं। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपनी नजर बनाए रखते हैं।
स्टेटस के स्क्रीनशाट लेना
अक्सर लोग अपने एक्स के व्हॉट्सएप और फेसबुक पर लगाए गए नए स्टेटस का स्क्रीनशॉट लेकर रख लेते हैं। या फिर एक्स कोई तस्वीर या कुछ लिखकर लगाते हैं। तो पार्टनर उनका स्क्रीनशॉट लेकर रख लेते हैं और फिर उनको बार-बार पढ़ते या देखते हैं।
ब्लॉक-अनब्लॉक करना
ब्रेकअप के बाद लोग अक्सर कई अजीब हरकतें भी करते हैं। वह एक्स को सोशल मीडिया पर ब्लॉक तो कभी अनब्लॉक कर देते हैं। वह अक्सर यह काम करते हैं। वह जानने का प्रयास करते हैं कि उनका एक्स अलग हो कर क्या कुछ कर रहा है।
मैसेज डिलीट करना
ब्रेकअप के बाद लोगों को अपने एक्स की याद आती है। कई बार पार्टनर की याद आने पर उनको मैसेज करते हैं। लेकिन पार्टनर के देखने से पहले मैसेज को डिलीट भी कर देते हैं। कई बार अपने एक्स को मैसेज या फोन कर काफी भला-बुरा भी कह देते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031