मंदिरों में की गई शूटिंग

आरंग। नगर के चर्चित सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन नगर के नौ देवियों पर आधारित जस का निर्माण कर रहे हैं। जिससे नगर की देवियों की महिमा जन जन तक पहुंच सके।गीत रचना फांऊडेशन के सदस्यों के आग्रह पर देश विदेश में प्रख्यात भिलाई दुर्ग निवासी डाक्टर कृष्ण कुमार पाटिल ने किये है।जिसे स्वर आरंग की कुमारी जया देवांगन तथा झारा बागबाहरा के सुप्रसिद्ध गायक विश्राम यादव ने स्वर दिये है। जिसका विडियो वर्जन भी तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत् शनिवार को मां महामाया, शीतला, दंतेश्वरी,समिया माता, माता सतबहिनिया और खल्लारी में शूटिंग किया गया।वहीं फांऊडेशन के सदस्यों का कहना है आरंग के देवियों पर आधारित जस गीत बहुत ही मधुर और कर्ण प्रिय है। जसगीत के माध्यम से नगर के नौ दुर्गा स्वरूप नौ देवियों का नाम अब लोगों के जुबान पर होगा। साथ ही यूट्यूब के माध्यम से देश विदेश में नगर की देवियों का दर्शन लोग कर पाएंगे। गीत में पीपला फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल, सक्रिय सदस्य संजय मेश्राम, आशीष साहू, महामाया मंदिर के पुजारी चन्दन पुरी गोस्वामी, श्रेयांसी सोनी,दिव्या सोनी, अरविंद वैष्णव, विश्राम यादव, कामनी देवांगन,जया देवांगन, ममता चंद्राकर एवं पीपला फांऊडेशन के सदस्यों ने किरदार निभाये है। वहीं पहली बार नगर के देवियों पर आधारित जस गीत को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930