आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यदि शत-प्रतिशत मतदान चाहते हैं तो तीज- त्यौहार के समय मतदान की तिथि घोषित की गई है, इस पर विचार करना चाहिए।
यदि निर्वाचन आयोग सारी कवायद शत-प्रतिशत मतदान के लिए कर रहा है तो इस पर भी विचार होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में सात नवंबर और 17 नवंबर को होने वाले दो चरणों के मतदान के समय कई तीज-त्यौहार पड़ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह की सूर्य उपासना का प्रवचन किसी एक तिथि को नहीं बल्कि चार दिन पहले से आरंभ हो जाता है और इसमें पूरा परिवार लगा होता है, ऐसे में मतदान प्रतिशत पर प्रभाव पड़ सकता है।
निर्वाचन आयोग को चुनाव की तिथियां को लेकर विचार करना चाहिए। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने यह भी कहा है कि यह केवल हमारी बात नहीं है, सात नवंबर और 17 नवंबर का दिन किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि सबके लिए एक समान होने वाला है। लोकतंत्र के इस पर्व में हर किसी की भागीदारी हो, इसलिए चुनाव की तिथियां पर विचार तो करना जरूरी हो गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031