बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेमेतरा वार्ड नं. 02 एवं वार्ड नं. 20 मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त स्थानों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र के चौहद्दी ग्राम-पिकरी, भोईनाभांठा, फरी एवं किरकी को कन्टेनमेंट जोन का क्षेत्र घोषित किया गया है। बेमेतरा के प्रभारी अधिकारी प्रभारी तहसीलदार बेरला राजकुमार मरावी प्रभारी तहसीलदार एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा जगन्नाथ वर्मा होंगे। उक्त स्थान में कुल 8 कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
कोरोना वायरस: बेमेतरा वार्ड नं. 02 एवं 20 कंटेनमेंट जोन घोषित, मिले 8 पॉजिटिव केस…
Related Posts
Add A Comment


















