द कपिल शर्मा शो की कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती ने बिलासपुर में प्रेसवार्ता के दौरान कई कॉमेडी शो में होने वाले सीन को लेकर कई दिलचस्प जानकारियां दी। उनका कहना है कि जो पर्दे पर दिखता है वो रीयल नहीं होता. हम वही करते हैं जो हमें कहा जाता है. वही लोगों को पसंद आ जाता है।
आपको बता दें कि सुमोना द कपिल शर्मा शो में कपिल की पत्नी का किरदार निभा रही है। लोगों को उनकी नोंक-झोंक काफी पसंद आती है। सुमोना ने कहा कि, बहुत कठिन काम होता है, लोगों को हंसाना। लोगों को हंसाने के लिए कई बार खुद को हंसी का पात्र बनाना पड़ता है। कई बार खुद की बेइज्जती करवा कर लोगों को हंसाया जाता है। मुझे कभी भी बुरा नहीं लगता। क्योंकि ये हमारे प्रोग्राम का हिस्सा होता है। वहीं सुमोना ने कहा कि उसे यदि छॉलीवुड में काम करने का मौका मिले तो अवश्य ही काम करना चाहूंगी।
मौका मिले तो छॉलीवुड में काम करना चाहेगी कपिल शर्मा शो की कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती
Previous ArticleBIG BREAKING छत्तीसगढ़ : इस जिले में महिला कर्मचारियों को सौंपी गई 10 मतदान केन्द्रों की जिम्मेदारी…
Next Article शराबी देवर ने भाभी व भतीजे को उतारा मौत के घाट
Related Posts
Add A Comment



















