नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलवामा आतंकी अटैक केस में चार्जशीट दायर कर दी है। ये चार्जशीट 13500 पन्नों की है। चार्जशीट में एनआईए ने 13 आरोपी बनाए हैं। इनमें जैश-ए मोहम्मद का सरगना मौलाना मसूद अजहर भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला किया गया था। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दी थी। इस धमाके में 40 जवान शहीद हो गए थे। एनआईए तब से ही इस मामले की जांच कर रही थी. अब एनआईए ने 13500 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031