विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची में 40 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। स्टार प्रचारकों में 6 मंत्रियों के नाम भी शामिल है।
कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी का नाम भी शामिल है। राहुल और प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सिद्धारमैया, सुखविंदर सिंह सुक्खू भी प्रचार करेंगे। वहीं दीपक बैज, राजीव शुक्ला, टीएस सिंहदेव स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू, फुलोदेवी नेताम, मोहन मरकाम भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।
इनके अलावा अधीर रंजन चौधरी, अजय माकन, कुमारी शैलजा के नाम भी शामिल हैं। वही के.राजू, अलका लांबा, रंजीत रंजन, पीएल पुनिया, भक्त चरण दास, सरत पटनायक, सप्त गिरी शंकर उल्का, डॉक्टर चंदन यादव, विजय जैन, राजेश तिवारी, कैप्टन अजय सिंह यादव, शिवाजी राव, इमरान प्रतापगढ़ी, राजेश लिलोटिया, मंत्री शिवकुमार डहरिया, रविंद्र चौबे, अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम, सफी अहमद, नेट्टा डिसूजा, श्रीनिवास बीवी, नंद कुमार साय, प्रदीप जैन आदित्य के नाम शामिल हैं।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : ये है कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट… भूपेश-सिंहदेव समेत 40 नेता करेंगे चुनाव प्रचार…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













