अक्सर देखने को मिलता है कि जब किसी गांव के ग्रामीण सरकारी मदद की आस रखते है और उसे कुछ भी नहीं मिलता तो दुखी तो जरूर होते है, लेकिन हिम्मत नहीं हारते है। कुछ इसी तरह का वाक्या बेगूसराय में सामने आया है। जहां के ग्रामीणों ने चंदा कर करीब 150 फीट लंबा बांस का पुल (चचरी पुल) तैयार कर लिया है। शाहपुर पंचायत के भोजा वार्ड नंबर-सात एवं आठ के बीच का गड्ढा जब समाप्त हो गया तो बरसात का पानी आसपास के घरों के आसपास जम गया। इसके लिए दो महीने तक लोगों ने मुखिया से लेकर बीडीओ तक समस्या समाधान की गुहार लगाई। लेकिन सभी ने इस समस्या को दूर करने में असमर्थता जताई। थक हारकर यहाँ के लोगों ने आपसी सहयोग से चंदा कर 15 हजार रुपया जमा किया। इसके बाद बांस, कांटी, तार खरीद कर पिछले सप्ताह चचरी पुल का निर्माण शुरू किया गया। मोहल्ले के तमाम लोगों ने सब काम छोड़कर इसमें श्रमदान किया और सोमवार की देर शाम करीब 150 फीट लंबा पुल बनकर तैयार हो गया। मंगलवार की सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने इसका उपयोग शुरू किया तो चेहरे खिल उठे। स्थानीय लोगों के लिए यह किसी पहाड़ तोडऩे से कम नहीं था। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031