छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बचे हुए चार उम्मीदवारों का नाम शामिल है। भाजपा ने अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, कसडोल से धनीरात धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है।















