प्रदेश के जिलों में प्रमुख सचिव द्वारा ऑफलाइन अध्यापन व्यवस्था का हो रहा है निरीक्षण

रायगढ़। प्रमुख सचिव स्कूली शिक्षा डॉ.आलोक शुक्ला द्वारा ऑफलाइन अध्यापन व्यवस्था देखने, प्रदेश के जिलों का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रमुख सचिव द्वारा अपने दौरे में आफलाइन माध्यम से बच्चों का सीखना जारी रहे, इस हेतु शिक्षकों की कक्षाओं का एवं ऑफलाइन शिक्षा के विभिन्न मॉडल्स जैसे पढई तुंहर पारा, लाउडस्पीकर स्कूल, ब्लू टूथ के बोल (अभी शुरू होना है) मिस्ड काल गुरूजी, सहित बच्चों के सीखने के स्तर का व्यक्तिगत रूप से आंकलन किया जा रहा है। उनका रायगढ़ जिले में भी दौरा अगले कुछ दिनों में प्रस्तावित है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को यह निर्देश दिया है किए अधिक से अधिक स्थानों पर बच्चों की शिक्षण गतिविधि को जारी रखे जाने शिक्षकों को स्व-प्रेरित किया जाए। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर विभिन्न स्तर पर प्रतिदिन कम से कम दस गाँवों का अवलोकन कर शिक्षकों, समुदायों को सीखने-सिखाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे केन्द्रों में शाला अनुदान से बच्चों के लिए सामग्री लिए जाने के लिए कहा गया है। साथ ही यह निर्देश भी दिए गए हैं कि बच्चों को स्थानीय स्तर पर सीख सकने वाले विभिन्न कौशल जैसे मूर्तिकला, चित्रकला, लोक कला, बढ़ई, लुहार, दर्जी, बांस कला आदि को इसमे पारंगत कर्मकारों व कलाकारों के साथ पालकों की पूर्णत: सहमति के साथ ही सिखाया जाए। जहाँ आनलाइन शिक्षा की सुविधा है वहां के स्कूलों को वर्चुअल स्कूल में बदलते हुए तत्काल आनलाइन कक्षाएं सभी शिक्षकों के माध्यम से लेना शुरू करवाने दिशा निर्देश भी दिए गए है। वर्चुअल कक्षाओं के आयोजन की शालावार स्थिति की वेबसाईट के माध्यम से मॉनेटरिंग भी की जा रही है। सभी शालाओं को वर्चुअल क्लासेज में बदलने का प्रयास प्रगति पर है। आफलाइन एवं आनलाइन में वर्चुअल स्कूलों को सर्टिफिकेट दिया जाना भी प्रस्तावित है। इसलिए ऐसे सभी स्कूलों एवं शिक्षकों को सर्टिफिकेट हेतु अपने दो फोटो एवं एक वीडियो अपलोड करने के साथ कितने बालक-बालिकाओं को गतिविधियां सिखायी जा रही है, यह सभी सूचना वेबसाइट में अपलोड करने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश के पश्चात रायगढ़ जिले में अब तक ऑफलाइन अध्यापन व्यवस्था अंतर्गत कुल 570 शिक्षकों की सहभागिता अनुसार पढ़ई तुंहर पारा में 419 फोटो, 67 विडियो, लाउडस्पीकर गुरुजी में 36 फोटो, 5 विडियो, ब्लूटूथ के बोल में 15 फोटो अपलोड किए जा चुके हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031