हर देश का अपना कानून होता है। अपराध करने पर कानून के तहत सजा भी दिया जाता है। पर इस दुनिया में कई ऐसे देश है, जहां के कानून काफी अजीब और अनोखे है। उत्तर कोरिया जो अपने अजीबो-गरीब नियम-कानूनों के लिए जाना जाता है। यहां के कानूनों को पूरी दुनिया में काफी अनोखा और अजीब माना जाता है।

अजीबोगरीब कानून – उत्तर कोरिया (laws in north korea) में अगर एक व्यक्ति अपराध करता है तो उसका परिणाम उसकी तीन पीढ़ियों को भुगतना पड़ता है। उत्तर कोरिया एशिया के उन देशों में से एक है जहां तानाशाही है, जिसे किम जोंग उन चलाते हैं। उत्तर कोरिया में एक ऐसा कानून है जिसके मुताबिक अगर कोई व्यक्ति देश में अपराध करता है तो न केवल उस व्यक्ति को बल्कि उसके माता-पिता, दादा-दादी और बच्चों को भी सजा दी जाती है।

कड़ी सजा का प्रावधान – इसका एक मुख्य कारण यह है कि देश में एक सख्त कानून होना चाहिए, ऐसा अजीब कानून इसलिए बनाया गया ताकि कोई अपराध न कर सके। इसके अलावा इन कैदियों को क्रॉस पर बैठने और अपने हाथों को घुटनों पर रखने के लिए कहा जाता है। उन्हें अगले 12 घंटों तक हिलने-डुलने की भी इजाजत नहीं है। यहां छोटे-मोटे दुष्कर्मों पर भी कड़ी सजा दी जाती है।

हेयर स्टाइल पर भी कानून – इतना ही नहीं, उत्तर कोरिया में कई अजीब कानून हैं, जैसे सरकार ने देशवासियों के लिए 28 हेयर स्टाइल निर्धारित किए हैं। इनमें से 18 महिलाओं के लिए और 10 पुरुषों के लिए हैं। नागरिकों को दूसरा हेयर स्टाइल रखने की अनुमति नहीं है। इसके अतिरिक्त, लोग इंटरनेट पर केवल 28 वेबसाइटों तक ही पहुंच सकते हैं। कंप्यूटर खरीदने के भी कुछ नियम होते हैं और बहुत ही कम लोग इसे खरीद पाते हैं।

यह देश अपनी तानाशाही और अजीबोगरीब कारनामों के लिए मशहूर है। इस देश में ऐसे नियम हैं जो बाकी दुनिया से काफी अलग हैं। वैसे इन कानूनों के बारे में आपका क्या सोचना है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031