.रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों चुनावी माहौल धीरे-धीरे जोर पकड़ता जा रहा है, जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे लोगों की उत्सकुता बढ़ रही है। यूं कहे कि यहां मौसम में तो ठंडकता तो है लेकिन सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राज्य की सबसे चर्चित विधानसभा सीट पाटन है क्योंकि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्वाचन क्षेत्र है। वहीं अब अमित जोगी के पाटन से चुनाव लडऩे की खबर ने सियासी पारा और बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि पाटन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। पाटन विधानसभा क्षेत्र से सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बीजेपी से दुर्ग सांसद विजय बघेल बीजेपी उम्मीदवार हैं। अमित जोगी ने नामांकन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि ये चुनाव भूपेश नही भ्रष्टाचार के विरुद्ध है। यह एक ताकतवर दाऊ परिवार बनाम पाटन के गरीब, अनुसूचित जाति-जनजाति, अतिपिछड़ा वर्गों केअधिकार का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मैं तो केवल चेहरा हूं, प्रत्याशी तो पाटनवासी हैं, प्रत्याशी तो पीएससी घोटाला पीडि़त हैं, आवास पीडि़त हैं, वादाखिलाफी पीडि़त हैं, नियमितीकरण पीडि़त हैं, शराबबंदी पीडि़त हैं। मैं तो भ्रष्टाचार के विरुद्ध, इन सभी पीडि़तों का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। मेरे पास सेफ सीट से जीतने के तीन विधानसभाओं के विकल्प थे, मैं दो सीटों से भी लड़ सकता था लेकिन मैंने अकेले पाटन से ही लडऩे का निर्णय पाटनवासियों के कहने पर लिया है। मैंने पिछले एक महीने में पाटन विधानसभा क्षेत्र में तीन बड़ी सभायें की हैं। मेरे आने के बाद, पाटन में पहली बार चुनाव होगा, अभी तक तो एक ही परिवार के चाचा-भतीजा की सेटिंग होती आयी है, चुनाव तो अब होगा। पाटन में परिवर्तन’ तय है। पाटनवासियों की जीत होगी! राजनीति के जानकारों द्वारा कहा जा रहा है कि अमित जोगी के नामांकन दाखिला के बाद अब पाटन का चुनाव काफी दिलचस्प होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031