विधानसभा चुनाव नजदीक है जिसके लिए 30 अक्टूबर को दुसरे चरण के नामांकन की अंतिम दिन रही जिसमें प्रदेश के सभी प्रत्याशी अपना नामांकन भरे. इसमें पाटन विधानसभा सीट से नामांकन पत्र के साथ जमा किए शपथ पत्र में सीएम भूपेश बघेल ने परिसंपत्ति का खुलासा किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथ में नगद के अलावा अचल संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल से आगे है।
वहीं चल संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी उनसे आगे हैं। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र के अनुसार, उनकी अचल संपत्ति एक करोड़ आठ लाख 78 हजार 591 रुपए है, जबकि उनकी पत्नी के पास तीन करोड़ 11 लाख 69 हजार 515 रुपए की चल संपत्ति है।
इन संपत्तियों में मुख्यमंत्री के पास एक महिंद्रा अल्ट्रस एसयूवी के अलावा एक ट्रेक्टर शामिल है, जबकि उनकी पत्नी के पास मारुति 800 के अलावा तीन ट्रेक्टर शामिल है। बैंक खातों की बात करें तो मुख्यमंत्री के बैंक खातों में 56 लाख तीन हजार 923 रुपए जमा हैं, तो वहीं मुक्तेश्वरी बघेल के खाते में 1 करोड़ 38 लाख15 हजार 326 रुपए जमा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31