रायपुर। गुरुकूल महिला महाविद्यालय के वाणिज्य परिषद के द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में भारतीय रिजर्व बैंक के मैनेजर पितुगंटी गोपीनाथ एवं असिस्टेंट सानिया अख्तर द्वारा करियर इन आर बीआई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केंद्रीय बैंक होने के नाते सार्वजनिक हित में भारतीय बैंकिंग प्रणाली और अन्य विनियमित संस्थाओं को नियमित और पर्यवेक्षण करता है। साथ ही उन्होंने मुद्रा प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, मौद्रिक नीति, उपभोक्ता संरक्षण आरबीआई एक्जाम, विविधीकरण, सीबीडी क्रिप्टो, करंसी की विस्तृत जानकारी दी। जिससे विद्यार्थियों को बैंक में करियर की संभावनाओं के बारे में पता चल सके। छात्राओं द्वारा आरबीआई एग्जाम से संबंधित प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम में वाणिज्य परिषद के सचिव डॉ ज्योति अग्रवाल, डॉ राजेश अग्रवाल, कविता सिलवाल, रात्रि लहरी, मान्य शर्मा, तृप्ति त्रिपाठी एवं महाविद्यालय के छात्राएं उपस्थित रही।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














