धरमजयगढ़। कोरोना महामारी ने जहाँ आज पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है्र। वहीं अब इस बीमारी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों से कुल 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें ग्राम ओंगना से 1 संक्रमित बुजुर्ग है जो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गये व्यक्ति का ही बीमार पिता है, जिसका एंटीजन किट में पॉजिटिव पाया गया है। वहीं ग्राम औरानारा से 2 लोगों तथा मेडरमार ढ़ालीपारा से 1 आदमी की आरटीपीसीआर जांच के जरिए पॉजिटिव रिपोर्ट कन्फर्म हुई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा इनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री लेकर सुबह सभी मरीजों को रायगढ़ कोविड 19 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गगा। कल शाम को ही इनकी रिपोर्ट आई है। खबर की पुष्टि धरमजयगढ़ तहसीलदार उमेश कुमार बाज ने की है।
धरमजयगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों से आज फिर 4 व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Related Posts
Add A Comment


















