सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश और आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद आबकारी विभाग लगातार अवैध मदिरा भंडारण और बिक्री पर कार्रवाई कर रहा है। आबकारी उप निरीक्षक जितेश नायक और विकास साण्डे के नेतृत्व में बाजार मूल्य 1 लाख 10 हजार 250 रुपए की मदिरा और लहान जप्त हुआ है। आबकारी टीम को सारंगढ़ विकासखंड के कनकबीरा जंगल क्षेत्र के ग्राम छिचपानी में छापा के दौरान 15-15 लीटर क्षमता वाले 4 प्लास्टिक जरिकेन में कुल 60 लीटर महुआ मदिरा, चार प्लास्टिक पालीथीन में भरा कुल 160 लीटर महुआ मदिरा, एक प्लास्टिक पालीथीन में भरा 100 लीटर महुआ मदिरा, 37 प्लास्टिक बोरी में भरा हुआ 25-25 kg 925 किलोग्राम महुआ लाहन का बाजार मूल्य 46 हजार 250, इस प्रकार कुल 320 लीटर मदिरा जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 64 हजार है। छापामार टीम में आबकारी मुख्य आरक्षक राधे गोविन्द पाण्डे, लाल सिंह कँवर औऱ राजकुमार कश्यप शामिल थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31