What's Hot

यूपी के गोरखपुर में शिक्षा के मंदिर में मर्यादा को तार-तार करने का मामला सामने आया है. यहां पर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल के प्रबंधक ने न सिर्फ 15 साल की छात्रा के साथ रेप किया बल्कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे एक माह तक ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि प्रबंधक इस बीच फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की सातवीं की छात्रा का आरोप है कि आरएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हरेन्द्र यादव (38) ने 30 जुलाई को पहले घर से स्कूल बुलाया और वहां पर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों ने दी। जब परिजन थाने पर गए , तो वहां से उन्हें भगा दिया गया। 20-22 दिन तक इधर-उधर गुहार लगाने के बाद पीडि़ता पिता के साथ उच्चाधिकारियों से मिलने पहुंची। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन, मामला 25 दिन पुराना होने की वजह से आरोपी को फरार होने का मौका मिल गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सीओ श्यामदेव ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक द्वारा 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031