छत्तीसगढ़ में आने वाली ठंडी व शुष्क हवाओं के चलते अब रात के वक्त हल्की ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नमी बढऩे लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा और अगले सप्ताह से ठंड में और बढ़ोतरी होगी। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
नारायणपुर सबसे ठंडा
बुधवार को प्रदेश में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अभी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031