कांकेर। बस्तर में 7 नवंबर को वोटिंग है, और इसके ठीक एक दिन 6 नवंबर को मतदान दल और सुरक्षा कर्मी आईईडी की चपेट में आ गए। धमाके में बीएसएफ का एक जवान और मतदान दल के 2 सदस्य घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बीएसएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी कांकेर जिले के थाना छोटेबेटिया के 4 मतदान दलों को लेकर कैम्प मारबेड़ा से रेंगाघाटी रेंगागोंदी मतदान केन्द्र जा रही थी। इसी बीच ये घटना घट गई। घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है। जानकारी के अनुसार इस घटना में बीएसएफ के आरक्षक चंद्रप्रकाश सेवल एवं पोलिंग पार्टी के 02 कर्मचारी घायल हो गये। दोनों घायल चुनाव अधिकारी पीठासीन पदाधिकारी हैं। तीनों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक घायलों का ईलाज छोटेबेठिया में किया जा रहा है।
मतदान दल और सुरक्षा कर्मी आईईडी की चपेट में, बीएसएफ का एक जवान और मतदान दल के 2 सदस्य घायल
Related Posts
Add A Comment


















