राजधानी रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में स्थित गद्दे की फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे फैक्ट्री के गोदाम को आगोश में ले लिया। सूचना पर आग को बुझाने दमकल की चार गाडिय़ां लगाई गई। घंटों मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक के अनुसार इस आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारणों का पता नहीं सका है। जानकारी के अनुसार मोवा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में एक गद्दे की फैक्ट्री है। यहां सोमवार की शाम इस फैक्ट्री के गोदाम में अचानक लग गई। थोड़ी देर में आग भयावह रूप ले लेती है। देखते ही देखते गोदाम में चारों तरफ रखे सामान आग की चपेट में आ गए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930