जमीन नामांतरण के एवज में तीन लाख रुपये की मांग करने वाले तहसीलदार को 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथों एसीबी की टीम ने धरदबोचा है। आरोपी तहसीलदार का नाम कमलेश कुमार मिरी बताया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तहसीलदार कमलेश कुमार मिरी ने जमीन के नामांतरण के एवज में एक व्यक्ति से 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आवेदक ने 10 डिसमिल जमीन का क्रय किया था, जिसका रजिस्ट्रेशन उनके नाम पर हो गया है। परंतु नामांतरण के लिए आवेदक से 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था। बाद में आरोपी तहसीलदार से बातचीत के बाद किस्तो में पैसे देने की सहमति बनी थी। जिसके प्रथम किस्त की राशि 50 हजार रुपये लेते हुए जशपुर तहसील कार्यालय में एसीबी की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा।
जमीन नामांतरण के एवज में तहसीलदार ने की 3 लाख की डिमांड, 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ाया
Previous Articleडीजे साऊंड एंड लाईट यूनियन द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन के मद्देनजर कलेक्टर ने दी यह अनुमति…
Next Article जशपुर पुरातत्व संग्राहलय को दिया गया है मूर्त रूप
Related Posts
Add A Comment


















