उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ठंड बढऩे लगी है। विशेषकर सुबह-सुबह और रात के वक्त ठिठुरन बढऩे लगी है। हालांकि दिन के वक्त आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण थोड़ी उमस बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। बुधवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार 16 नवंबर को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : बढऩे लगी ठिठुरन…सुबह और रात के वक्त होने लगा ठंड का अहसास…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














