विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद भिलाईनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि कांग्रेसी पार्षद उमेश साहू की पिटाई कर दी गई। विधायक देवेंद्र यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने कोतवाली को घेर लिया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय समर्थकों ने गुंडई की है। पूर्व मंत्री के बेटे पर ही आरोप लगाया जा रहा है। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा नेताओं ने उमेश साहू पर जानलेवा हमला किया। जगह-जगह गुंडागर्दी की जा रही है। छावनी से खुर्सीपार और टाउनशिप तक कार्यकर्ता को मारा जा रहा है। उमेश साहू से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मनीष पांडेय नजर आ रहे हैं। अमरा, चिन्ना, हरिया और मनीष पांडेय ने उमेश साहू के साथ मारपीट किया है। जानकारी मिलते ही कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे। एफआइआर दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा-प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि न्याय दिलाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ है। विधायक को भी लाठी लगने के सवाल पर बोले-चोट दिल पर लगी है। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव के दौरान विधायक चोटिल हुए हैं। गर्दन में चोट लगी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031