मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिन दहाड़े हुई छात्रा की किडनैपिंग के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. जिस लड़की को किडनैप किया गया था वो गुना के होटल से बरामद की गई. इस सनसनीखेज मामले की सबसे खास बात ये रही की जिस युवक ने लड़की का अपहरण किया था वो भी लड़की के साथ ही होटल में रह रहा था.
आजतक.इन की खबर के अनुसार, दरअसल, ग्वालियर के चन्द्रबदनी नाका पेट्रोल पंप से एक लड़की का अपहरण किया गया था. बदमाशों ने लड़की को दिनदहाड़े किडनैप किया और मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गए. इस दौरान लड़की मदद के लिए चीखती चिल्लाती नजर आई थी.
इस सनसनीखेज वारदात ने ग्वालियर पुलिस के होश उड़ाकर रख दिए. पुलिस घटना को किडनैपिंग मानकर कार्रवाई में जुट गई, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने मामले की जांच शुरू की वैसे-वैसे कहानी से पर्दा उठाने लगा.
पुलिस की जांच में सामने आया कि 19 साल लड़की और आरोपी युवक रोहित कुशवाह पिछले तीन साल से संपर्क में थे. दोनों ने मिलकर घरवालों को चकमा देने की साजिश रची थी.
प्लान के मुताबिक, पहले रोहित ने अपने साथी के साथ मिलकर लड़की को चंद्रबदनी नाका पेट्रोल पंप से अगवा किया. सभी को लगे की किडनैपिंग सच्ची है तो लड़की ने मदद के लिए चिल्लाया भी. दोनों युवक लड़की को बाइक पर बिठाकर साथ ले गए. ग्वालियर पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की को दिनदहाड़े किडनैप किया गया है. सूचना मिलते ही आईजी डी श्रीनिवास वर्मा, एसपी राजेश सिंह चंदेल सक्रिय हो गए. इलाके के सीसीटीवी फुटेज तलाशे गए. सामने आया कि बाइक सवार लड़की को लेकर गुना की तरफ गए हैं. पुलिस को पता चला कि दोनों युवकों ने रास्ते में बाइक छोड़ी और लड़की को साथ में लेकर बस के जरिए गुना पहुंचे फिर यहां पर होटल में रूम लेकर ठहरे हुए थे. लड़की ने रोहित को अपना पति बताया था.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31