मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपको बिजनेस में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन आपके मन में यदि कोई आईडिया आये, तो आप उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, क्योंकि इससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा. यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी?. आप किसी से कोई वादा या वचन ना भरे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी.
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. परिवार में किसी सदस्य से आप परिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं और किसी सदस्य का रिटायरमेंट मिलने से आपके घर में किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा. आपको अपने महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा.
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह प्राप्त हो सकती है. आपका किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा होगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आप किसी से धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा. आप किसी कारोबार की शुरुआत करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं.
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा. बिजनेस कर रहे लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे. आपको एक से अधिक स्रोतों से आए प्राप्त होगी. व्यस्त रहने के कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर डाल सकते हैं, लेकिन संतान आपसे यदि कोई समस्या शेयर करें, तो आप उसे सुनने के लिए समय अवश्य निकले. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने जूनियर से सीनियर से बातचीत करनी होगी.
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जो लोग राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत है, उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा. आपको किसी काम को लेकर किसी से बहकावे में नहीं आना है, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान कर सकते हैं. जो लोग विदेश जाकर कारोबार करना चाहते हैं, उन्हें किसी कंपनी से जुड़कर काम मिल सकता है.
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस दे सकता है. आप अपनी बिजनेस की समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है. आप अपने बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगाये, नहीं तो समस्या हो सकती है.
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. आपको कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है, जैसे आप हाथ से जाने ना दें. यदि आपने किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी की है, तो उसमें माता-पिता से बातचीत अवश्य कर करके जाएं. विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को किसी डील को संभालकर फाइनल करना होगा.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन यश व कीर्ति में बढ़ाने वाला रहेगा. आप अपने कामों से कार्यक्षेत्र में एक अलग पहचान बनाएंगे, जिससे अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपने कामों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो आपको समस्या आ सकती है. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं.
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपनी जरूर की आवश्यकताओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आप अपने संचय धन को खर्च न करें. अपनी ज़रूरत के खर्चों पर नियंत्रण बनाने की कोशिश करें. मित्रों के साथ आप किसी पार्टी आदि को कराने की योजना बना सकते हैं. यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें वाहन की अकस्मात खराबी के कारण भी आपका खर्चा बढ़ सकता है. आपको अपने भाइयों से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए दूर करना होगा.
मकर
मकर राशि के जातकों को अपने कामों को लेकर कुछ योजनाएं बनानी होगी और कार्य क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा. आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में दिन का काफी समय लगाएंगे. परिवार में सदस्यों से आपको तालमेल बना कर रखना होगा. आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके खर्च अधिक बढ़ सकते हैं. जीवनसाथी यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उसे पर सोच विचार अवश्य करें.
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने कामों पर पूजा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गलती के कारण नौकरी में समस्या हो सकती है. बिजनेस कर रहे लोग अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखे, नहीं तो वह उनका कोई नुकसान करा सकता है. आप अपनी मानसिक समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी और आपके किसी करीबी की सेहत मे गिरावट आ सकती है.
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. आपको अपनी बचत योजनाओ पर पूरा ध्यान देना होगा और आध्यात्मिक के कार्य के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी. संतान आपसे किसी वस्तु के फरमाइश कर सकती है, जैसे आप पूरी अवश्य करेंगे. आप अपने किसी परिजन से वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो इससे आपको समस्या होगी. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031