रायपुर। वल्र्ड ब्राम्हण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप का दीपावली मिलन कार्यक्रम अरविन्द ओझा प्रदेश अध्यक्ष व नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में शनिवार, दिनाँक 25 नवम्बर, 2023 को होटल एम्ब्राल्ड, चंगोराभाठा, रायपुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश व सरस्वती वंदना से किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी एवं माह दिसम्बर, 2023 में दर्शनीय स्थल भ्रमण, जनवरी, 2024 में चाणक्य स्मृति दिवस के आयोजन के विषय में जानकारी प्रदान की. महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की.

इस अवसर पर गायन व खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता प्रदान की. आयोजित गायन स्पर्धा पुरूष वर्ग में प्रथम सुनील ओझा, द्वितीय सुनील शुक्ला, गायन महिला वर्ग में प्रथम अनिता राव, द्वितीय निकिता तिवारी, कविता पाठ में विद्या भट्ट एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदशर्न हेतु प्रथम सुनीता शर्मा, द्वितीय अभिषेक त्रिपाठी को पुरस्कृत किया गया.

इस कार्यक्रम के आयोजक बी. शैलजा, लक्ष्मी राव, ज्योति राव एवं कार्यक्रम संयोजक सुमन मिश्रा जी थे. बैठक में विशेष रुप से राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, महासचिव द्वय अजय अवस्थी, सुनील ओझा, महिला उपाध्यक्ष द्वय मिथिलेश रिछारिया, संगीता शर्मा, गिरजाशंकर दीक्षित, राम तिवारी, अर्चना तिवारी, बीवीएस राजकुमार, रीता तिवारी, राकेश तिवारी, भानु प्रकाश पाण्डेय, सुलभा पाण्डेय, सतीश शर्मा, राघवेंद्र पाठक, नरहरि होता, सुदर्शन दीक्षित सहित अन्य विप्रजन उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मंच संचालन सांस्कृतिक प्रभारी प्रीति दास मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा द्वारा किया गया. कार्यक्रम के समापन में सभी ने एक दूसरे को बधाईयां व शुभकामनाएं प्रदान कर स्वल्पाहार का आनंद उठाया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31