दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश प्रवक्ता श्री बिरेंदर सिंह तथा दुर्ग संभागीय उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश साहू की अनुशंसा से मानव संसाधन समिति के प्रदेश अध्यक्ष लॉ. एस.एन. पटेल ने समाज के प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी गुलशन चंद्राकर को दुर्ग संभाग का संभागीय महामंत्री तथा युवा छात्र शक्ति से हार्दिक राज को दुर्ग जिला ग्रामीण का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
साथ ही निर्देशित किया है कि समिति के संविधान अनुसार कार्य करते हुए समय-समय पर प्रगति से उच्च प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत कराते रहे।


ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति को केंद्रीय सतर्कता आयोग तथा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग,राष्ट्रीय महिला आयोग,केंद्रीय गृह मंत्रालय के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो,पर्यावरण मंत्रालय,जल वायु परिवर्तन तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ,मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस आदि से सहभागिता ,संकल्प हेतु प्रमाण पत्र प्राप्त है,तथा समस्त प्रदेश एवं राष्ट्र हित में लगभग 13वर्षों से कार्य कर रही है। नवनियुक्त पदाधकारी वेद प्रकाश साहू, बीर सिंह, गुलशन चंद्राकर तथा हार्दिक राज की नियुक्ति से विभिन्न समाज तथा समिति के पदाधिकारियों में भी हर्ष है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31