अमेरिका के मियामी में रहने वाली 44 वर्षीय महिला सैंड्रा जिमेनेज पर यह आरोप लगा है कि उसने गुस्से में अपने बॉयफ्रेंड की आंख में हाइपोडर्मिक ‘रेबीज सुई’ से वार कर दिया। ऐसा उसने तब किया जब उसका बॉयफ्रेंड दूसरी लड़कियों को देख रहा था। मियामी पुलिस ने बताया कि दूसरी लड़कियों को देखने की वजह से उसे काफी जलन महसूस हुई और उसने अपने पार्टनर के साथ बहस शुरू कर दिया। दोनों के बीच चल रही बहस इतनी बढ़ गई कि उसने अपने पार्टनर की आंखों में सुई से वार कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
डेली स्टार वेबसाइट के मुताबिक 25 नवंबर यानी शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी में एक घर में रात को विवाद हुआ। 44 वर्षीय सैंड्रा जिमेनेज अपने पार्टनर के साथ इस बात पर बहस कर रही थी कि वो दूसरी लड़कियों को क्यों देख रहा था। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि लड़की ने गुस्से में अपने बॉयफ्रेंड की आंखों में सुई से हमल कर दिया। यह सुई कोई सामान्य सुई नहीं थी बल्कि रेबीज की सुई थी।
पुलिस ने क्या बताया?
डेली स्टार की मानें तो मियामी पुलिस ने बताया कि, लड़का जैसे ही सोफे पर सोने गया, जिमेनेज दो रेबीज की सुई लेकर उस पर कुद गई। उसने कुत्तों के लिए लाई गई यह सुई अपने बॉयफ्रेंड की दाईं आंखों में घोप दिया। जब जिमेनेज को अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह मौके से फरार हो गई। हालांकि लड़के का इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने यह भी बताया कि पहले तो उस लड़की को मियामी-डेड काउंटी जेल में रखा गया था। लेकिन अब 7,500 डॉलर के बॉन्ड पर घर में नजरबंद कर दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31