सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ये दावा करते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी में छत्तीसगढ़ में नहीं जीती तो मैं अपनी मूंछ मुंडवा लूंगा। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि आप कब मूंछ मुंडवा रहे हैं? तो अब अमरजीत भगत ने बता दिया है कि वो कब अपनी मूंछ मुंडवाएंगे?
अमरजीत भगत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। मूंछ कटाने पर भविष्य में निर्णय लिया जाएगा। अपनी फसल है जब चाहेंगे तब कटवा लेंगे, तुरंत कटवाना जरूरी है क्या? कटाएंगे तो बताएंगे।
वहीं, इस मामले में पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने अमरजीत भगत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अब उनके पास मूंछ नोचने के अलावा कोई काम नहीं रहा है। मूंछ नोचने का काम सीतापुर ने कर दिया है। अहंकार खत्म करने का काम बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ये काम किया है। अगर वे सच्चे आदिवासी हैं तो उन्हें मूंछ मुड़वाना चाहिए, मैं तो उन्हें तिरूपती भी ले जाने को तैयार हूं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031