रायपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। अब नेताओं का पार्टी छोड़ने का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता दिलीप षड़ंगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि दिलीप षड़ंगी कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। पार्टी छोड़ने के दौरान दिलीप षड़ंगी ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि मैं साढ़े पांच वर्ष पहले नौकरी छोड़कर कांग्रेस में कलाकारों की सेवा, एवं कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने पार्टी में प्रवेश किया था।
Previous Articleभाजपा के नवनिर्वाचित विधायक केदार कश्यप ने कहा- छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं कांग्रेस सांसद धीरज साहू के तार..!
Next Article हम सभी के समवेत प्रयास से बनेगा विकसित भारत
Related Posts
Add A Comment


















