रायपुर। छत्तीसगढ़ में काफी सस्पेंस के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय होंगे। बताया जा रहा है 13 दिसंबर को सीएम विष्णुदेव साय साइंस कॉलेज मैदान में सीएम की शपथ लेंगे। इस दौरान शपथ कार्यक्रम में कई दिग्गज शामिल होंगे। शपथ कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। कयास लगाये जा रहे हैं कि इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम और मंत्री मंडल भी शपथ ले सकते हैं।
ये दिग्गज हो सकते हैं शामिल
शपथ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल हो सकते हैं । इसके साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
BIG BREAKING 13 को सीएम पद की शपथ लेंगे विष्णुदेव साय… पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
Previous ArticleBIR BREAKING अनुच्छेद 370 हटाना सरकार का सही कदम : सुप्रीम कोर्ट
Related Posts
Add A Comment



















