रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहंुमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031