रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कांग्रेस ने नोटिस जारी किया है। जिसमें आरोप पर स्पष्टीकरण देने कहा है। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने नोटिस में लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के परिणाम उपरांत आप अपने विधानसभा क्षेत्र की हार पर प्रेस कांफ्रेस कर राज्य की कांग्रेस सरकार पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए अप्रत्यक्ष रूप से सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाये जाने का मामला विभिन्न मीडिया के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस विभिन्न कमेटी के संज्ञान में आया।
आपके द्वारा लगाये गये उक्त गंभीर आरोप से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है, जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लेते हुए उक्त मामले में स्पष्टीकरण चाहा है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार अपना लिखित स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031