बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा था और वह फिलहाल मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (47) को कल यानी 14 दिसंबर की शाम को दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने दिनभर अपनी अगली फिल्म ‘वेलकम टु द जंगल’ की शूटिंग की। इसके बाद उन्हें अटैक आ गया और वे बेहोश हो गए। श्रेयस का मुंबई के अंधेरी पश्चिम में बेलेव्यू अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। अब वे ठीक हैं।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक श्रेयस दिन भर बिल्कुल ठीक थे। शूटिंग के बाद वो सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। कुछ ऐसे सीन भी शूट किये गए जिनमें थोड़ा एक्शन था। शूटिंग खत्म करने के बाद शाम को वह घर गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं। वह उन्हें अस्पताल ले गईं, लेकिन वह रास्ते में ही बेहोश हो गए। तकरीबन 10 बजे रात को उन्हें एडमिट कराया गया था। देर रात डॉक्टर हरीश बजाज ने उनकी सर्जरी की। श्रेयस की हालात अभी स्थिर है, लेकिन अभी वे आईसीयू में ही रहेंगे। 17 दिसंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। कल उनकी हालत गंभीर थी लेकिन सर्जरी के बाद वे ठीक हैं।
श्रेयस तलपड़े की पत्नी दीप्ति ने एक्टर का हेल्थ अपडेट देते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है. दीप्ति ने अपने नोट में लिखा है, डियर फ्रेंड्स और मीडिया, मैं हाल ही में अपने पति के हेल्थ रिलेटिड संकट के बाद आप सभी द्वारा की गई चिंता और दुआ करने के लिए आभारी हूं. मुझे यह बताते हुए राहत महसूस हो रही है कि उनकी हालत अब स्टेबल है और कुछ ही दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। मेडिकल टीम की एक्सेपशनल केयर और टाइमली रिस्पॉन्स इस दौरान काफी अहम रहा है, और हम उनकी विशेषज्ञता के लिए आभारी हैं। हम अपनी प्राइवेसी के रिस्पेक्ट के लिए रिक्वेस्ट करते हैं क्योंकि उनकी रिकवरी जारी है. आपका काफी सपोर्ट हम दोनों के लिए स्ट्रेग्थ का सोर्स रहा है. वार्म रिगाड्र्स, दीप्ति श्रेयस तलपड़े।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031