What's Hot

कोरबा। कोरबा में चलती मालगाड़ी के एक डिब्बे के चार पहिये पटरी से नीचे उतर गए। कुचेना के पास घटना चलती मालगाड़ी के एक डिब्बे के चार पहिये पटरी से नीचे उतर गए। पहिये उतरने के बाद भी मालगाड़ी 800 मीटर तक चलती रही। इस दौरान पटरी का एक बड़ा हिस्सा डैमेज हो गया और डिब्बे भी अलग-अलग हो गए। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी एसईसीएल. जूनाडीह साइडिंग से कोयला लोडकर कोरबा की ओर जा रही थी। इस घटना के बाद कोयला परिवहन भी प्रभावित हुआ। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा एसईसीएल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031