महाराष्ट्र के पुणे में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. चिंचवड क्षेत्र में सात बेटियों का पिता लड़के की चाह में दूसरी शादी करने का प्लान कर रहा था. ये बात उसकी पत्नी को पता चली तो उसने सुपारी किलर से कॉन्टेक्ट किया. इसके बाद हमलावरों ने धारदार हथियार से उस पर करीब 20 वार किए. इससे उसकी मौत हो गई. मिठाईलाल की शादी रत्ना से हुई थी. उसकी आठ बेटियों में से एक की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी. उधर, मिठाईलाल दूसरी शादी करना चाह रहा था. इसकी वजह ये थी कि उसे अपना वंश चलाने के लिए एक लड़का चाहिए था. इसी कारण वो रत्ना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करता था. जब रत्ना को पता चला कि पति दूसरी शादी करने के मूड में है तो उसने नवंबर में पति को मारने का प्लान तैयार किया. हत्या करने के लिए पड़ोस के सराय इलाके के अपराधी अमन और शिवम से संपर्क किया. फिर 30 नवंबर को दो लाख रुपये में हत्या करने का सौदा हुआ. इसके बाद सही समय का मौका पाकर 7 दिसंबर की रात करीब 9 बजे रत्ना ने हमलावरों को बताया कि पति घर में सो रहा है. इसके बाद पहुंचे हमलावरों शिवम और अमन ने उस पर धारदार हथियार से करीब 20 वार किए. हालांकि, इस हमले में वो बच गया. उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. निगडी पुलिस थाने सब इंस्पेक्टर नाथा केकान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो अमन और शिवम दोनों गिरफ्त में आए. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वारदात में मिठाईलाल की पत्नी शामिल थी. इसके बाद पुलिस ने उसे भी अरेस्ट किया. उधर, इलाज के सातवें दिन उसकी मौत हो गई

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31