रायपुर। राजधानी सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। अंबिकापुर सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ इन दिनों सर्वाधिक ठंड की चपेट में है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
वहीं, गिरावट का यह दौर 21 दिसंबर तक जारी रहेगा, जबकि इसके बाद अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं। इसी बीच सोमवार को राजधानी का मौसम साफ रहने की संभावना है।
वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। इसी बीच रविवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस तिल्दा और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
नमी कम होते ही गिरेगा तापमान
मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण द्रोणिका के रूप में जम्मू-कश्मीर के ऊपर स्थित है। इसका अक्ष मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर पर 74 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने कारण, वातावरण में नमी की मात्रा घटने की प्रबल संभावना है, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने संभावना है। इस अवधि में न्युनतम तापमान में लगभग दो से तीन डिग्री के आसपास गिरावट हो सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30