हरदोई। यूपी के हरदोई में एक तेज रफ्तार कार ने महिला और बच्चों को रौंद दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। महिला और बच्चों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मामला थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में फर्दापुर गांव का है। एक महिला अपने बेटे और भतीजे के साथ खेत से वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार कार महिला और बच्चों को रौंदते हुए दिखाई दे रही है। एक्सीडेंट के बाद महिला और बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Related Posts
Add A Comment



















