मेहंदी हमारे हाथों को ज्यादा सुंदर बना देती है। वैसे तो मेहंदी लगाने का शौक हर लड़की को होता है। इसलिए किसी भी खास मौके या त्योहार आदि पर लड़कियां हाथों में मेहंदी जरूर लगवाती हैं। कई बार हम ऑनलाइन मेहंदी की डिजाइन सर्च करते हैं। जिससे कि कुछ नए डिजाइन की मेहंदी हाथों पर लगवा सकें। खासपर शादी जैसे मौके पर हर लड़की अपने हाथों पर अच्छी डिजाइन वाली महेंदी लगाना चाहती है। ऐसे में अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो हाथों पर लगने के बाद काफी अच्छी लगती है। कई लोगों को भरे हाथों वाली मेहंदी अच्छी लगती है। ऐसे में आप एक बार लोटस डिजाइन वाली मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। इस डिजाइन में आपके हाथों पर बड़े-बड़े लोटस के डिजाइन बनते हैं। इसके अलावा हाथी, मोर और लटकन वाली डिजाइन भी बनाई जाती हैं। अगर आप चाहें तो हाथों पर जाली वाली डिजाइन भी बनवा सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन न सिर्फ लगने पर काफी अच्छे लगते हैं, बल्कि हाथों को अधिक खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। अगर आपकी शादी होने वाली है, तो ब्राइड भी यह मेहंदी लगवा सकती है। वहीं मार्केट में लगवाने पर आपको इस डिजाइन के 3000 से 5000 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

लगाएं जाल मेहंदी डिजाइन

हाथों के आगे ही नहीं बल्कि पीछे भी मेहंदी की डिजाइन काफी अच्छी होनी चाहिए। इसके लिए आप हाथ के पीछे जाल वाली डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा आप हाथों के पीछे फूलों का डिजाइन भी बनवा सकती हैं। फिर जाल की पत्तियों के डिजाइन से पूरे हाथ को भर सकती हैं। इससे आपके हाथ पहले से अधिक सुंदर लगेंगे। बता दें कि यह डिजाइन आजकल ट्रेंड में है। मार्केट में यह डिजाइन 3000 से 5000 रुपए तक में बनवा सकती हैं। 

ट्रेंड में है मिनिमल मेहंदी डिजाइन

मिनिमल मेहंदी डिजाइन आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में है। ऐसे में आप इस तरीके की मेहंदी डिजाइन से भी अपने हाथों को सजा सकती हैं। इस डिजाइन में आधी हथेली पर जाली और पत्ती की डिजाइन बनाई जा सकती है। वहीं आधी हथेली पर लटकन बनाई जाती है। वहीं उंगलियों को जाली या छोटे-छोटे फूल की डिजाइन से सजाया जा सकता है। इस तरह की मेहंदी अगर आप मार्केट में लगवाती हैं, तो आपको 500 से 1000 रुपए खर्च करने होंगे।

इन बातों का रखें खास ख्याल

मेहंदी लगवाने के दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि कहीं आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी तो नहीं है।मेहंदी लगवाने के फौरन बाद हाथ पर पानी न डालें। मेहंदी के सूखने के बाद उसे झाड़ने की बजाय हाथों पर सरसों का तेल अप्लाई करें। अगर आप भी शादी में इनमें से कोई भी मेहंदी डिजाइन हाथों पर लगाती हैं, तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930