सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। इन्हीं महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में शामिल है कैल्शियम। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए, तो अनिद्रा, मांसपेशियों में दर्द, नाखून टूटना, कब्ज आदि कई समस्याएं होती हैं। आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्जियां या कुछ साबुत अनाज शामिल कर भी कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं। इनके अलावा कुछ ड्राई फ्रूट्स भी कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं, जिन्हें खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए कौन-से ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद होते हैं।

बादाम

बादाम में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा बादाम में विटामिन-ई और हेल्दी फैट्स जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, अगर आप रोजाना बादाम खाते हैं, तो शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होगी साथ ही आपको कई फायदे मिलेंगे।

अंजीर

स्वाद से भरपूर अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अंजीर फाइबर से भी भरपूर होता है। इसे खाने से हड्डियां स्वस्थ रहती हैं, साथ ही पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है।

खजूर

खजूर न केवल मीठा और स्वादिष्ट होता है बल्कि कई समस्याओं से भी बचाता है। आप खजूर को सुबह या शाम हेल्दी नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।

पिस्ता

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में पिस्ता शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

अखरोट

अखरोट में भी कैल्शियम पाया जाता है, इसमें अन्य ड्राई फ्रूट्स की तुलना में कैल्शियम की मात्रा कम होती है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

ब्राजील नट्स

ब्राजील नट्स सेहत का खजाना है। इनमें सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है साथ ही कैल्शियम की भी मात्रा मौजूद होती है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए इन नट्स को डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031