रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को नमन करते हुए खेल प्रतिभाओं, प्रशिक्षकों और खेल के प्रति समर्पित नागरिकों को खेल दिवस की बधाई दी। राष्ट्रीय खेल दिवस को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2012 से मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। मेजर ध्यानचंद का जन्म आज ही के दिन 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। मेजर ध्यानचंद विश्व खेल इतिहास के सबसे महान खिलाडिय़ों में शुमार है। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 में हॉकी में भारतीय टीम को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलवाए है। मेजर ध्यानचंद को हॉकी खेल में अपनी गेंद नियंत्रण की कला में महारत हासिल थी। वे अपनी हॉकी स्टिक से खेल के मैदान में जैसे कोई जादू करते थे इसलिए उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था। इसके अलावा उन्हें हॉकी विजार्ड का टाइटल भी दिया गया था। मेजर ध्यानचंद को हॉकी में अपने योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा देश का तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन अवार्ड पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031