जालौन। महिला के मायके की जिद ने एक हंसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया। यूपी के जालौन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां पर आरोप है कि उसने अपनी 2 मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही खुद भी आत्महत्या करने के प्रयास में दीवार पर सिर मारकर खुद को घायल कर लिया। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के छिरावली गांव में रहने वाले महेंद्र अहिरवार ने अपनी पत्नी प्रमिला पर अपने दो बच्चों के हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला का झगड़ा अपने पति से मायके जाने को लेकर हुआ। पति ने यह कहकर मना कर दिया था कि वह अभी दो माह मायके में रहकर आई है। इस झगड़े के बाद पति महेंद्र भैंस चराने खेत पर चला गया और इसी बीच महिला ने अपनी दोनों मासूम बेटियों की गला घोट कर हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031