बीजापुर । राज्य में नक्सलियों के आतंक को कम करने के लिए पुलिस ने नक्सली उन्मूलन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिला में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत जिला बल बीजापुर, एसटीएफ एवं केरिपु 85 के द्वारा किये गये प्रयासो से नक्सली दल के गंगालूर एरिया कमेटी के पदेड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य गुडडू ताती समेत 5 नक्सलीयों नें आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक बीजापुर आंजनेय वार्ष्णेय, कमांडेंट 85 केरिपु व्ही. तुसिंग, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ. विजय पाण्डे, अति. पुलिस अधीक्षक बीजापुर नक्सल अभियान. वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार के समक्ष माओवादियों की खोखली विचारधारा ,भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं शासन की पुनर्वास एवं समपर्ण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।
Previous Articleसीएम साय का बड़ा फैसला : नये साल से मिलेगा निःशुल्क चावल…
Related Posts
Add A Comment


















