यूपी से एक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पिछले कुछ महीनों से यूपी में अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है ऐसा लगता है। अब घटना सामने आई है वह यूपी के मथुरा के मांट इलाके की है जहां एक महिला यात्री कंडेक्टर के हवस का शिकार हो गई। आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें एक खास बात और है कि बस में मौजूद 40 यात्री बलात्कार की घटना से अंजान रहे।

बताया जा रहा है कि महिला दिल्ली की रहले वाली है और डबल डेकर बस में लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बलात्कार की यह घटना सुबह 5 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। महिला ने खुद ही डायल-112 पर कॉल करके पुलिस से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई।
घटना से अंजान रहे बस में मौजूद थे 40 यात्री
बस में सवार लोगों का कहना है कि जब बस मांट टोल पर रुकी तब महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बस में करीब 40 लोग सफर कर रहे थे। बस में बैठे सभी यात्री इस घटना से अंजान थे जब महिला ने दुष्कर्म की बात कही तो सभी के होश उड़ गए। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031